फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moga: ऑपरेशन प्रहार के तहत 72 घंटे में 184 आरोपी गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 23 Jan 2026 05:15 PM IST

पंजाब पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत मोगा पुलिस की ओर से मोगा जिले में भी बाहर बैठे वांछित अपराधियों के सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। ऑपरेशन प्रहार के तहत 72 घंटे में 184 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार, हेरोइन, अफीम, नशीली गोलियां के अलावा चोरी के वाहन व अन्य सामग्री बरामद की है। इस विशेष अभियान मोगा एसएसपी को अगुवाई में जिले के सभी सीनियर पुलिस अधिकारी और मोगा जिले के सभी एसएचओ, इंचार्ज यूनिट्स, डीएसपी साहिबान, एसपी साहिबान तथा करीब 400 पुलिस जवानों की 50 पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूरे ऑपरेशन की लगातार निगरानी की गई। इस मुहिम का मुख्य फोकस बाहर बैठे वांछित अपराधियों के सहयोगियों, आदतन अपराधियों, गैरकानूनी हथियारों की तस्करी में शामिल तत्वों तथा अपराधियों को पनाह या मदद मुहैया करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना रहा। यह कार्रवाई एजीटीएफ और काउंटर इंटेलिजेंस से मिली पुख्ता सूचना एवं स्थानीय स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर पहले से की गई गहन योजना के तहत अंजाम दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें