फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने 1 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मंडी भवन का रखा नींव पत्थर

मोगा की नई दाना मंडी में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने 1 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मंडी भवन का नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर मोगा मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे के अलावा मंडी के आढ़ती भी मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि आज मोगा की दाना मंडी में नए मंडी भवन का नींव पत्थर रखा गया है। इस भवन का निर्माण 1 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा और इसे एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस मंडी भवन का निर्माण किसानों और आढ़तियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। भवन में किसानों और आढ़तियों की बैठकों, कार्यक्रमों तथा अन्य गतिविधियों के आयोजन के लिए उचित व्यवस्था उपलब्ध होगी। इससे मंडी में आने वाले किसानों और आढ़तियों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों और आढ़तियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मंडी भवन के निर्माण से किसानों और आढ़तियों को अपने कार्यों से संबंधित बैठकों और अन्य गतिविधियों के लिए एक उचित स्थान उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें