फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाय में करवाई जाएगी 200 गरीब परिवार की बेटियों की शादी

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 06 Nov 2025 05:12 PM IST

गुरुहरसहाय के प्रसिद्ध आवला परिवार द्वारा 200 गरीब परिवार की बेटियों की शादियों का आयोजन 19 नवंबर को गुरुहरसहाय में किया जा रहा है। इस संबंध में जलालाबाद के पूर्व विधायक रमिन्दर सिंह आवला ने वीरवार को जय मां मंदिर में बैठक की। इसमें जलालाबाद, अरनीवाला व फाजिल्का की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पूर्व विधायक ने बताया कि 12 से 18 नवंबर तक गुरुहरसहाय में श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश की विभिन्न धर्म नगरियों से आए हुए धर्म आचार्य कथा करेंगे और 19 नवंबर को गरीब परिवारों की 200 लड़कियों की शादी करवाई जाएगी। लड़कियों की शादी में जरूरत का सारा सामान दिया जाएगा। बारातियों की भी अच्छी सेवा की जाएगी। पूर्व विधायक ने जलालाबाद, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, मलोट व अरनीवाला की तमाम सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से इस यज्ञ में पूर्ण सहयोग देने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें