फिरोजपुर छावनी में महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ओर से जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल बबली की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पंजाब के प्रधान सुरेंद्र अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह के दौरान शांति विद्या मंदिर और डीएवी स्कूल छावनी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल बबली ने कहा कि संस्था की ओर से हर साल महाराजा अग्रसेन जयंती के साथ अग्रवाल समाज का परिवार मिलन समारोह भी आयोजित किया जाता है। इस दौरान 70 वर्ष (अगररत्तन) से अधिक आयु के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि संस्था समाज के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने के साथ उन्हें पुस्तकें और स्कूल वर्दियां भी उपलब्ध करवाती है। इसके अलावा गरीब बुजुर्गों को पेंशन देने, समय-समय पर मेडिकल कैंप लगाने और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग करने जैसे सामाजिक कार्य भी किए जा रहे हैं। समारोह में मंच संचालन गगन अग्रवाल ने किया। इस मौके पर लाल चंद, अनिल जिंदल, मनमोहन गुप्ता, अनिल अग्रवाल, विपन अग्रवाल, अशोक मित्तल, अनिल सांघी, अनुज गोयल, दिनेश अग्रवाल, गगनदीप अग्रवाल, जीतेश अग्रवाल, ध्रुव गुप्ता, डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल नीरू गुप्ता, महिला विंग की प्रधान आमना गुप्ता, मीनाक्षी मित्तल, मीना गुप्ता, सहीना गोयल सहित अग्रवाल समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।