फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LADC नीति के विरोध में वकीलों की हड़ताल 22वें दिन भी जारी, न्यायिक कार्य प्रभावित

पंजाब-हरियाणा लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) नीति के विरोध में पूरे पंजाब में वकीलों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। बीते 22 दिनों से जिला अदालतों में वकील इस नीति के खिलाफ धरना दे रहे हैं। मोगा बार एसोसिएशन के बैनर तले वकील लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और इस नीति को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वकीलों का कहना है कि यह नीति उनके हितों के खिलाफ है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सीनियर एडवोकेट मैडम मीना शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से लाये गए पंजाब-हरियाणा LADC नीति के खिलाफ पिछले 22 दिनों से पूरे पंजाब के साथ साथ मोगा में भी वकीलों की हड़ताल जारी हे। उन्होंने आरोप लगाया कि व्यक्तिगत लाभ के लिए कानूनी सहायता तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है, एलएडीसी (LADC) को सरकारी वकील के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। कानूनी सहायता सेवाएं देने के बावजूद पारिश्रमिक स्वीकार किया जा रहा है तथा न्यायिक अधिकारियों द्वारा एलएडीसी पर प्रशासनिक नियंत्रण रखा जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें