फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीसरी बार कोटकपूरा से आप उम्मीदवार बने कुलतार संधवां, हाईकमान का जताया आभार

फरीदकोट के कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की ओर से लगातार तीसरी बार उम्मीदवार घोषित किए जाने पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और समूची पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पिछले समय के दौरान करवाए गए सर्वे और क्षेत्र में उनके कामकाज के आधार पर यह फैसला लिया है। पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है, जिसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिस तरह पिछले समय के दौरान उन्होंने कोटकपूरा क्षेत्र के लोगों की सेवा की है, उसी तरह भविष्य में भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। गौरतलब है कि कुलतार सिंह संधवां ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में करीब 10 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। इसके बाद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने लगभग 22 हजार मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की। अब पार्टी ने लगातार तीसरी बार उन्हें कोटकपूरा से उम्मीदवार बनाकर उन पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें