फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में बस ने बाइक को मारी टक्कर, सवार की मौत

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 Jan 2026 04:33 PM IST

बरनाला में लगातार पड़ रहे घने कोहरे के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार सुबह बरनाला–बाजाखाना रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक प्राइवेट कंपनी की तेज रफ्तार बस ने आगे चल रही मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार 31 वर्षीय प्रवासी मजदूर कपिल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पहचान कपिल यादव पुत्र देव नारायण यादव निवासी जिला अररिया, बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कपिल यादव पिछले कई वर्षों से पंजाब में मेहनत-मजदूरी कर अपने तीन छोटे बच्चों और बुज़ुर्ग माता-पिता का पालन-पोषण कर रहा था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें