फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा के राधा कृष्ण मंदिर में 4 को मनाई जाएगी जन्माष्टमी, समुद्र मंथन की झांकी रहेगी आकर्षण

कोटकपूरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में संस्थापक बाबा हरिदर्शन जी के आशीर्वाद से हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी। मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में समुद्र मंथन की भव्य झांकी सजाई जाएगी। इसके अलावा अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर के स्वरूप के दर्शन भी श्रद्धालुओं को करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कीर्तनीय सदा हरि के कलाकारों द्वारा संगीताचार्य संजीव शर्मा की अगुवाई में प्रभु नाम की महिमा का गुणगान किया जाएगा। श्रद्धालुओं के दोपहिया वाहनों के लिए पिछले वर्षों की तरह नि:शुल्क पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि डीसीएम इंटरनेशनल स्कूल की ओर से चेयरमैन पवन मित्तल की अगुवाई में श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पेयजल की सेवा की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। मंदिर कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर शुक्रवार को रात्रि साढ़े 8 बजे से मंदिर में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें