फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में स्कूटी सवार युवती को कार ने मारी जोरदार टक्कर, 30 मीटर तक घसीटती गई; हादसे के बाद चालक फरार, CCTV फुटेज वायरल

पठानकोट कॉलेज रोड पर एक गाड़ी चालक ने स्कूटी सवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं, टक्कर होने पर गाड़ी चालक युवती को गाड़ी के साथ करीब 30 मीटर तक घसीटता ले गया। कार और स्कूटी की टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में युवती को गंभीर चोटें आने की सूचना है। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन चालक की पहचान कर उसे काबू किया जा सके। पुलिस ने घटना को लेकर जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें