फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर मंडल में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों का सम्मान

Nivedita Updated Thu, 16 Apr 2026 04:00 PM IST

फिरोजपुर मंडल में फरवरी एवं मार्च 2026 के दौरान सेवानिवृत्त हुए कुल 49 रेलकर्मियों को 19.86 करोड़ रुपये से अधिक का समापन देय भुगतान मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा प्रदान किया गया। सेवानिवृत के पश्चात् 6 तरह का भुगतान किया जाता है जिसमें पीपीओ, ग्रेचुएटी, कम्मुटेशन, लीव इन कैशमेंट, जीआईएस तथा पीएफ शामिल है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने सेवानिवृत रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा की गई रेल सेवा हेतू आभार व्यक्त किया एवं उनकी अच्छी सेहत की कामना करते हुए कहा कि आपका जीवन स्वस्थ, सुखद और समृद्ध हो। सभी सेवानिवृत रेलकर्मियों से कहा कि अपनी पेमेंट का उपयोग सोच-समझ कर करें तथा अपनी रूचि के अनुरूप स्वंय को व्यस्त रखे ताकि सेहतमंद बने रहे। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह ने सभी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहें। उन्होंने सभी को सलाह दी कि अपनी सेवानिवृत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज किसी के साथ साझा न करें। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की सहायता या मार्गदर्शन हेतु कार्मिक शाखा सदैव तत्पर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें