फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममदोट में नामांकन के दौरान चली गोली, एक व्यक्ति घायल

नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान ब्लॉक ममदोट में उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे हुए थे। इसी दौरान दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें