फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर से समाजसेवी बने गुरप्रीत सिंह सेखों, कर रहे लोगों की सेवा

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 23 Sep 2025 03:34 PM IST

फिरोजपुर के रहने वाले गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों सभी बुरे काम छोड़कर समाजसेवा में जुट गए हैं। अब वह बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। सेखों ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की उन्होंने काफी मदद की है। प्रभावित लोगों को राहत सामग्री देने के अलावा उनके पशुओं को चारा तक पहुंचा रहे है। अब वह समाजसेवा में जुट गए हैं। एक समय ऐसा था कि हालातों के कारण वह गलत रास्ता पकड़ चुके थे लेकिन अब उन्हें सुधरने मौका मिला है। वह समाजसेवी बनकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने नौजवान पीढ़ी से कहा कि नशे को छोड़कर पढ़ाई और खेलों की तरफ ध्यान दें। उन्होंने नौजवानों से अपील की है कि वह किसानी की तरफ ध्यान दें और किसानी को एक अलग तरीके करें ताकि हमारा पंजाब तरक्की करें। अच्छे तरीके से हम अनाज को पैदा करें। अनाज की सप्लाई हम बाहरी राज्यों में कर सके। इससे हम मुनाफा कमा सकेंगे। गुरप्रीत सेखों प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें