बठिंडा सब्जी मंडी में उस समय हंगामा हो गया जब पूर्व पार्षद विजय कुमार अपने साथियों समेत सब्जी मंडी पहुंचे और मंडी के गेट नंबर तीन को ताला लगाने का प्रयास किया। तभी मौके पर मंडी के आढ़ती भी पहुंच गए। आढ़तियों ने इसका विरोध किया और दोनों पक्षों में बहस भी हुई। दरअसल पूर्व पार्षद सब्जियों के महंगे दामों के विरोध में सब्जी मंडी में ताला लगाने पहुंचे थे। बाढ़तियों ने कहा कि इसमें हमारा कोई कसूर नहीं है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूर्व पार्षद को समझाया और कहा कि आप अपनी मांगों संबंधी जिला प्रशासन को मांगपत्र दीजिए। इसके बाद पूर्व पार्षद अपने साथियों समेत चले गए।