रेलवे मंडल फिरोजपुर की तरफ से शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने और सफाई के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली का आयोजन मंडल स्पोर्ट्स एसोसिएशन फिरोजपुर की तरफ से किया गया। वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी राहुल देव, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता भूपेंद्र और मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया।