फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर रेल डिवीजन ने टिकट चेकिंग में की 2.56 करोड़ रुपये की कमाई

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Jan 2026 03:12 PM IST

फिरोजपुर रेल डिवीजन ने दिसम्बर माह में टिकट चेकिंग द्वारा 2.56 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया है। मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों की इस प्रवृति पर रोक लगाने हेतु ट्रेनों में सतत् टिकट चेकिंग किया जा रहा है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा दिसम्बर, 2025 की अवधि के दौरान टिकट जांच अभियान के अंतर्गत कुल 2.56 करोड़ रुपये की आय अर्जित की गई है, जो कि दिसंबर 2024 की आय 2.18 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 17 प्रतिशत अधिक है। इसके अतिरिक्त, यह आय दिसंबर 2025 के निर्धारित लक्ष्य 2.55 करोड़ रुपये से भी अधिक रही है। दिसम्बर, 2025 की अवधि के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, अनबुक्ड लगेज, एंटी लिटरिंग एवं धूम्रपान से संबंधित कुल 36,516 मामलों में कार्रवाई की गई। वर्ष 2025 के अप्रैल से दिसंबर माह की अवधि के दौरान टिकट चेकिंग द्वारा अर्जित राजस्व 23.97 करोड़ रुपये है, जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 13 प्रतिशत अधिक है। मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जाँच की जाती है। इसके फलस्वरूप, नवम्बर माह में 416 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे 65 हजार रूपये से अधिक वसूल किये गए। उधर, मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल द्वारा यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने, स्वच्छता बनाए रखने एवं रेलवे नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु निरंतर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें