कपूरथला में अमृतसर रोड पर सड़क किनारे खड़ी बोलेरो गाड़ी को अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फायर अधिकारी के अनुसार बोलेरो सवार सुरिंदर सिंह निवासी गांव झल्ल ठीकरीवाल किसी काम से कपूरथला के अमृतसर रोड आए थे। वे गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर नजदीक ही एक दुकान पर गए। कुछ ही देर में गाड़ी में आग लग गई। उन्होंने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।