मोगा के कबाड़ियों बाजार में स्थित एक टायर की दुकान में वीरवार दोपहर करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दुकान में रखे टायर और अन्य सामान जलकर राख हो गए। अनुमान के अनुसार, करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मोगा के मेयर बलजीत सिंह चनी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मोगा फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत की। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10-12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।