फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सेट 17 गांव पूरी तरह पानी की चपेट में आ चुके हैं। सड़कों और घरों में चार-चार फुट पानी भर चुका है। संबंधित हलके का विधायक आया था कार से उतरा फोटो खिंचवाई और बैठकर चला गया। किसी भी बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों से बातचीत नहीं की उनकी मुश्किलें तक नहीं सुनी है । जिला प्रशासन से थोड़ी बहुत मदद हो रही है। समाज सेवी लोग उनकी मदद करने पहुंच रहे हैं । ग्रामीणों की मांग है कि उनकी धान की सारी फसल खराब हो चुकी है। पंजाब सरकार और केंद्रीय सरकार उन्हें फसल का मुआवजा दें। ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। वह तो आढ़ती के कर्ज तले दब चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2023 आई बाढ़ में हुसैनीवाला बार्डर से सटे 17 गांवों को शहर से जोड़ने वाला पुल टूटा था जो अभी तक ठीक नहीं कराया गया है।