फिरोजपुर जिला कानून सेवाएं अथॉरिटी की ओर से विश्व तंबाकू दिवस के मौके पर सेंट्रल जेल फिरोजपुर में हवालातियों और कैदियों को नशा छोड़ने की नसीहत दी गई। इसकी अध्यक्षता चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला कानून सेवाएं अथारिटी की सचिव अनुराधा ने की। इसमें बंदियों को नशे संबंधी जागरूक किया गया। अनुराधा ने कहा कि तंबाकू खाने से जीभ और गले का कैंसर होता है । तंबाकू पूरे शरीर को नष्ट कर देता है । तंबाकू ऐसी एक बीमारी है जो एक मीठा जहर है जो धीरे-धीरे शरीर को खत्म कर देता है। कैंसर होने से इंसान की मौत हो जाती है। नशे से दूरी बनाए और खुद को सुरक्षित रखें।