फगवाड़ा के प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर कटैहरा चौक में जारी 19 दिवसीय वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी का आयोजन मंदिर कमेटी की ओर से किया गया। इस अवसर पर पंडित राकेश शर्मा ने बाबा जी का गुणगान किया। प्रभात फेरी के दौरान जम कर आतिशबाजी की गई तथा बैंड-बाजे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर समूह मुहल्ला निवासी व बाबा जी के भक्तों ने हाजिरी लगवाई।