पुष्पा गुजराल साइंस सिटी द्वारा प्राकृतिक फोटोग्राफी दिवस पर एक प्रेरणादायक फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य जहां प्राकृतिक की महत्ता के प्रति आम लोगों में जागरूकता पैदा करना था, वहीं हमारी मानसिक और शारीरिक तंदुरुस्ती पर प्राकृतिक के सकारात्म्मक प्रभावों को उजागर करना था। इस प्रदर्शनी में प्राकृतिक की अनमोल देन पक्षियों और अन्य प्राकृतिक दृश्यों का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर दिखाई गई सभी तस्वीरें जम्मू विश्वविद्यालय के मशहूर ईको फोटोग्राफर डॉ. परमल कुमार द्वारा खिंची गई थीं।