धर्मकोट थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 500 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जितेन्दर सिंह ने बताया कि थाना धर्मकोट की पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान मुखबिर खास की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को काबू किया। तलाशी लेने पर उनके पास से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बूटा सिंह निवासी जिला जालंधर और अमरीक सिंह निवासी जिला जालंधर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच जारी हे