शराब कांड मामले में पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई है। मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में कुल 18 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें से 16 की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं पुलिस ने उन आरोपियों को भी पकड़ा है जिन्होंने दिल्ली से मौत की खेप भेजी थी। दिल्ली से भी मेथनॉल की खेप भेजने वाले पिता-पुत्र रविंदर जैन और रीषभ जैन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।