पंजाब के अमृतसर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस एनकाउंटर में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तारकिया है। अमृतसर के जंडियाला इलाके में पुलिस ने बिल्ला अर्जनमंगा गिरोह के एक शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जंडियाला एसएचओ हरचंद सिंह संधू ने बताया कि बिल्ला अर्जनमंगा और डॉनी बाल गिरोह के शूटरों ने तीन मई को अमृतसर के एक दुकानदार (सतगुरु कलेक्शन) से फिरौती की मांग की थी और उसे धमकी भरे फोन कॉल्स भी किए गए थे। इसके अगले ही दिन चार मई को दुकानदार को डराने के लिए उसके शोरूम पर फायरिंग भी की थी।