फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय के बाढ़ प्रभावित गांव गजनी वाला के लोगों से कांग्रेसी नेता गुरदीप सिंह ढिल्लों ने कहा कि उनकी बड़ी नाव में इंजन लगाया जाएगा। ताकि सतलुज दरिया के दूसरी तरफ फंसे उनके ट्रैक्टर इस तरफ आ सके। उनकी हर प्रकार की मदद की जाएगी। जरूरत का जो भी सामान है उन्हें दिया जाएगा।