ईरान-इजरायल, अमेरिका युद्ध से पूरी दुनिया में जहां हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, पूरे देश में कमर्शियल गैस सप्लाई की कीमतों में अचानक आज से बढोतरी हो गई है। पठानकोट के होटल-रेस्टोरेंट समेत अन्य व्यापारी भी इस कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर चिंतित दिखने लगे है क्योंकि पहले ही उन्हें सप्लाई कम मिल रही थी और अब उन्हें मजबूरी में होटल-रेस्टोरेंट में खाने-पीने की वस्तुओं पर दाम बढ़ोतरी करनी पड़ेगी। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब ग्लोबल मार्केट में तेल और गैस की कीमतें में पहले ही बढ़े हुए हैं। सूत्र बताते है कि जिले में अभी भी गैस सिलेंडर कमर्शियल और घरेलू की कालाबजारी जारी है।