फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां की अहम बैठक, नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत मोगा में जिला प्रशासन और विधायकों के साथ एहम मीटिंग। इस मौके पर हरदीप सिंह मुंडियां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किए गए “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के सार्थक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इस मुहिम को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के साथ-साथ नशा तस्करों द्वारा अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को भी जब्त कर रही है। साथ ही नशे के शिकार लोगों को समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें। कैबिनेट मंत्री ने नशा मुक्ति केंद्रों में मरीजों के इलाज पर और अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अब तक 2,000 से अधिक नशा पीड़ितों का सफल उपचार कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को विलेज डिफेंस कमेटियों के सदस्यों के साथ लगातार बैठकें करनी चाहिए, ताकि नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूती मिल सके। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार नशा एवं सामाजिक गणना (सर्वेक्षण) करवा रही है, जिससे नशा पीड़ितों की वास्तविक संख्या का पता लगाकर उनके इलाज को और प्रभावी बनाया जा सके।।बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि मोगा जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर अभियान के कोऑर्डिनेटर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसपिंदर सिंह, एसडीएम, डीएसपी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें