फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में जीजा-साली कर रहे थे नशा तस्करी, गिरफ्तार

कपूरथला सीआईए स्टाफ टीम और थाना सुभानपुर पुलिस ने दो अलग-अलग जगह नाकाबंदी कर चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। हैरान की बात यह है कि महिला अपने जीजा के साथ मिलकर नशा तसकरी का धंधा कर रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन, स्विफ्ट कार, स्कूटी और 1.40 लाख रुपये ड्रग मनी भी बरामद की है। सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह और थाना सुभानपुर एसएचओ अमनदीप ने बताया कि नशा तस्कर जीजा-साली को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें