फिरोजपुर व प्रदेश के अन्य जिलों में 11 अगस्त को किसान जत्थेबंदी लैंड पुलिंग के विरोध में बाइक रैली निकालेगी। इस मौके पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सीनियर नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों ने बाइक रैली के लिए कमर कस ली है। 11 अगस्त को पंजाब भर में बाइक रैली निकाली जाएगी। क्योंकि पंजाब सरकार किसानों से लैंड पूलिंग के तहत जमीन लेकर कारपोरेट घरानों को देकर किसानों को बर्बाद करने पर लगी है। उक्त योजना को वे सफल होने नहीं देंगे। किसानों को बर्बाद होने नहीं देंगे। इसलिए किसान इसके खिलाफ पूरे पंजाब में बाइक रैली निकालेंगे।