कोटकपूरा में अग्रवाल सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के प्रधान शीतल गोयल की अध्यक्षता में अग्रवाल भवन में आयोजित की गई। बैठक के दौरान महाराजा अग्रसेन जयंती मनाने सहित आगामी सामाजिक एवं सेवा प्रोजेक्टों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और उनकी रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में समिति द्वारा पिछले समय के दौरान किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी भी सदस्यों के साथ साझा की गई। इस दौरान संस्था के साथ जुड़ने वाले नए सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा अग्रवाल समाज कल्याण बोर्ड, कोटकपूरा के नियुक्त किए गए चेयरमैन कृष्ण गोयल को भी सम्मानित किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था समाजसेवा के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखते हुए समाज के हित में विभिन्न प्रोजेक्ट आयोजित करेगी।