फिरोजपुर शहर में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज समस्या के समाधान की दिशा में नगर काउंसिल ने अहम कदम उठाया है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की खराब मोटर को मरम्मत के बाद दोबारा चालू कर दिया गया है। नगर काउंसिल के नवनियुक्त उपप्रधान ने बताया कि नई मोटर खरीदने पर करीब साढ़े 13 लाख रुपये खर्च होते, जबकि पुरानी मोटर की मरम्मत पर लगभग डेढ़ से पौने दो लाख रुपये का खर्च आया। उन्होंने कहा कि मोटर के चालू होने से सीवरेज निकासी व्यवस्था में सुधार होगा और शहरवासियों को जल्द ही जलभराव व गंदे पानी की समस्या से राहत मिलेगी।