फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया आयुष अस्पताल का उद्घाटन

चंडीगढ़ में आयुष विभाग के अंतर्गत सेक्टर 34 के आयुष अस्पताल का मंगलवार को प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने उद्घाटन किया। अब अस्पताल में मरीजों को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक इलाज की सुविधा मिलेगी। अभी तक यहां सीमित समय के लिए सेवाएं उपलब्ध थीं, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद आपातकालीन और नियमित आयुष चिकित्सा सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध कराने की योजना है। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि 12 घंटे सेवाएं शुरू होने से न केवल शहर बल्कि आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भी आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) आधारित उपचार का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें