खन्ना शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण पर कड़ा रुख अपनाते हुए नगर कौंसिल की टीम ने कई इलाकों में कार्रवाई की। टीम ने सड़कों, फुटपाथों और बाजारों में अतिक्रमण को हटाते हुए दुकानदारों के सामान को जब्त किया। इंचार्ज अनिल कुमार गट्टू ने बताया कि सड़कों पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों और शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह समय रहते अपनी गलत हरकतों को बंद कर दें। अन्यथा चालान भी काटे जाएंगे और जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। कौंसिल की टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों और सड़क मार्गों से अवैध कब्जे हटाए। इनमें जीटी रोड मंजा मार्केट, करनैल सिंह रोड, सुभाष बाजार, गुरु अमर दास मार्केट शामिल हैं।