फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखराज सिंह गोरा ने सरहदी गांव न्यू बारेके में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और भरोसा दिलाया कि संबंधित समस्याओं का जल्द समाधान करवाया जाएगा। गोरा ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है और सरकार की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा रहा है। पंजाब सरकार की चल रही योजनाएं ग्रामीणों तक पहुंच रही है या नहीं ये भी जाना। जिनके सेहत बीमा के कार्ड और एक हजार स्कीम में अड़चनें आ रही हैं, उन्हें मौके पर ठीक करवाया।