आम आदमी पार्टी का एक डेलिगेशन पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल दलित मुद्दों पर चर्चा और भाजपा शासित प्रदेशों में दलितों के साथ हो रहे अन्याय का मुद्दा भी उठाएगा। प्रतिनिधिमंडल में सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, विधायक डॉ. सुखविंदर सिंह सुखी, डॉ. चरनजीत सिंह, मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, गुरप्रीत सिंह जीपी, पवन कुमार टीनू, रॉबिन सैम्पला और बलजिंदर सिंह चौंदा शामिल हैं।