फिरोजपुर में विद्यार्थियों को विज्ञान के माध्यम से सामाजिक समस्याओं के समाधान को खोजने के उद्देश्य से डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फाऊंडेशन दिवस के उपलक्ष्य में मैटामोर्फिस एडु कार्निवल का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अनेकों तरह के प्रोजेक्ट बनाकर समस्याओं के समाधान पर अपने विकल्प दिए और भविष्य के बाल वैज्ञानिकों के दिमाग की उपज देखकर सभी दंग रह गए। एडु कार्निवल में में डीईओ सेकेंडरी मोनिला अरोड़ा, डीईओ एलीमैंट्री सुनीता रानी, डिप्टी डीईओ कोमल अरोड़ा, एसबीएस स्टेट यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार गजलप्रीत सिंह, पंजाब ए.आई एक्सीलैंस कोआर्डीनेटर संदीप सिंह के अलावा डा. सपना बधवार, डीसीएम समूह के डॉयरैक्टर एडमिन रिटायर्ड कर्नल राजेश आनंद सहित स्कूल प्रबंधकीय कमेटी के पदाधिकारियों ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। प्रिंसिपल याचना चावला द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और उन्हें एडु कार्निवल की महत्ता के बारे में सभी को जानकारी दी। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रवज्जलन के साथ हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों द्वारा जल बचाओं पर नुक्कड़ नाटक, विज्ञान की महत्ता पर स्किट पेश करने के अलावा नृत्य कर सभी का समां बांधा। विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि भारत में समस्याओं का समाधान विज्ञान के माध्यम से करने के लिए वह वचनबद्ध है।