प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने सफलतापूर्वक कॅरिअर फेयर ओडिसी 2025 का आयोजन किया जो एक ऐतिहासिक पहल रही। इस कार्यक्रम ने छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और उच्च शिक्षा संस्थानों को एक ही मंच पर एकत्र किया। इस मेले में भारत और विदेश के 50 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों ने भाग लिया और उच्च शिक्षा मार्गों व उभरते क्षेत्रों पर उपयोगी जानकारी साझा की। वहीं, पठानकोट और कठुआ क्षेत्र के 20 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थी और 1000 से अधिक उत्साही छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। प्रताप वर्ल्ड स्कूल के निदेशक सन्नी महाजन, प्रिंसिपल शुभ्रा रानी ने कहा कि छात्रों के अनुभव को और समृद्ध बनाने के लिए विभिन्न विशेषज्ञ सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने नवीन करियर विकल्पों, कौशल विकास, उच्च शिक्षा अवसरों और बदलते उद्योगों में रोजगार की संभावनाओं पर गहन चर्चा की।