फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में 5 साल के बच्चे की हत्या

होशियारपुर के न्यू दीप नगर इलाके में मंगलवार रात से लापता 5 साल के बच्चे हरवीर की हत्या कर दी गई। बच्चे का शव बुधवार को रहीमपुर स्थित श्मशान घाट से बरामद किया गया। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में एक प्रवासी मजदूर को गिरफ्तार किया है। होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मलिक के अनुसार, बच्चा मंगलवार शाम न्यू दीप नगर से लापता हुआ था। परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी, जिसमें एक व्यक्ति उक्त बच्चे को एक्टिवा पर ले जाता दिखा। फुटेज से पुलिस ने एक्टिवा के मालिक का पता लगाया और उसने पुष्टि की कि उसके साथ काम करने वाला एक प्रवासी मजदूर उसकी एक्टिवा ले गया था। इसके बाद मंगलवार देर रात संदिग्ध की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जो नशे में धुत था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें