जिला एक्साइज विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर घरथौली मोहल्ला एक मंदिर के पास घर से अवैध शराब की 13 पेटियां बरामद की है। यह कार्रवाई विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। जानकारी देते हुए एक्साइज इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने कहा कि एक्साइज विभाग को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि संबंधित इलाके में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध शराब का स्टॉक कर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर विभाग ने पूरी योजना के साथ टीम गठित की और संबंधित घर पर छापा मारा। जांच के दौरान 13 पेटियां बरामद की गई है जिसमे रॉयल स्टैग लो 9 पेटियां, ओल्ड मोंक की 3 एवं एक रॉयल चैलेंज की पेटी बरामद की गई है। हालांकि आरोपी अभी फरार है और पुलिस ने अवैध शराब के मामले में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।