फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट, तापमान 2 डिग्री गिरा; मंडियों में 34 लाख टन धान पर खतरा

Fri, 30 Oct 2026 04:45 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब में बारिश और तेज हवाओं से मौसम ने करवट ली है। कई इलाकों में हल्की बारिश के बाद औसत अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। वीरवार को जालंधर, नवांशहर, बलाचौर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, मुकेरियां, गुरदासपुर और पठानकोट में तेज हवाएं चलीं और कुछ जगह हल्की बारिश हुई। सुबह-शाम ठंड भी बढ़ गई। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर में 30.6 और लुधियाना में 30.4 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की गिरावट आई। बारिश की चेतावनी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश की मंडियों में करीब 34 लाख मीट्रिक टन धान पड़ा है। बारिश होने पर खुले में रखी फसल के भीगने और खराब होने का खतरा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें