फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फिरोजपुर कोर्ट में बम की सूचना से हड़कंप, परिसर खाली कराया गया

फिरोजपुर कोर्ट में बम की सूचना को लेकर अफरा तफरी मच गई। कोर्ट परिसर के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। कोर्ट के अंदर वकील और जज के अलावा किसी भी व्यक्ति को कोर्ट के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बम की तलाश कर रही है। बार एसोसिएशन के प्रधान लवजीत पाल सिंह ने कहा कि उन्हें कोर्ट बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल आई थी। कोर्ट बिल्कुल खाली है। किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। उधर, एसपी मनजीत सिंह ने कहा कि कोर्ट परिसर चेक किया जा रहा है। अभी तक कुछ नहीं मिला है। कोर्ट की दोपहर एक बजे तक छुट्टी कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें