फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर हैरी ढेर; जेल से रिहाई के बाद फिर कर रहा था टारगेट किलिंग की तैयारी

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 20 Nov 2025 02:10 PM IST

अमृतसर में बुधवार देर रात करीब 11.30 बजे पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी ढेर हो गया। हैरी कुछ ही दिन पहले जमानत पर जेल से रिहा हुआ था, लेकिन रिहाई के बाद वह दोबारा अपराधी गतिविधियों में सक्रिय हो गया था। पुलिस के अनुसार, हैरी पंजाब में हथियारों की सप्लाई का अहम खिलाड़ी था और विभिन्न गैंगों को हथियार उपलब्ध कराता था। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह का कहना है कि जेल से छूटने के बाद हैरी ने फिर से टारगेट किलिंग की नई योजना बनानी शुरू कर दी थी। पुलिस को बुधवार रात को हैरी की लोकेशन की पुख्ता सूचना मिली, जिसके बाद एक विशेष टीम ने उस पर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही हैरी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें