कनाडा के सरे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्तरां पर एक बार फिर से फायरिंग की घटना हुई है। कपिल शर्मा के कैफे में पिछले चार महीनों में तीसरी बार गोलियां बरसाई गई। कनाडा के बीसी में दहशत का माहौल है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी गोल्डी बराड़ और कुलदीप सिद्धू ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली है। जुलाई के बाद से यह तीसरी बार है जब कपिल शर्मा के रेस्तरां को गोलीबारी की घटना हुई है। पहला हमला 10 जुलाई को हुआ था, जब कुछ कर्मचारी भी अंदर थे। दूसरा हमला, जिसमें कम से कम 25 गोलियां चलाई गई थी। यह हमला 8 अगस्त को हुआ। तीसरी बार फिर हुए हमले के तुरंत बाद, गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू की पोस्ट कथित तौर पर इसकी जिम्मेदारी लेते हुए सामने आई, जिसमें आम जनता को दूर रहने की चेतावनी दी गई।