फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा पर ड्रोन से तस्करी रोकने के लिए हॉट-स्पॉट चिन्हित, एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Wed, 03 Dec 2025 01:49 PM IST

बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे अवैध ड्रोनों के हॉट-स्पॉट चिन्हित कर लिए हैं। बीएसएफ पश्चिमी कमान के अतिरिक्त महानिदेशक सतीश एस खंडारे ने मंगलवार को बताया कि पंजाब और जम्मू में बड़े पैमाने पर एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किया जा रहा है ताकि सीमा पार से ड्रोन घुसपैठ को पूरी तरह रोका जा सके। उन्होंने कहा कि जम्मू क्षेत्र में सुरंगों के जरिए तस्करी रोकने के लिए एंटी-टनलिंग सिस्टम भी लगाया जा रहा है। वर्ष 2025 में बीएसएफ पश्चिमी कमान ने 380 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, 200 से ज्यादा हथियार बरामद किए, 278 अवैध ड्रोन पकड़े और 53 पाकिस्तानी घुसपैठियों व तस्करों को गिरफ्तार किया है। खंडारे ने बताया कि अमृतसर में ड्रोन फोरेंसिक लैब स्थापित की गई है। पकड़े गए ड्रोनों का फोरेंसिक विश्लेषण कर यह पता लगाया जाता है कि ड्रोन ने कितनी उड़ानें भरीं, कहां से उड़ा और क्या सामान गिराया। इसी आधार पर पंजाब और कुछ हद तक राजस्थान में हॉट-स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इन हॉट-स्पॉट्स से निपटने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम के साथ-साथ गहराई वाले इलाकों में जवानों की भारी तैनाती की जा रही है। उन्होंने कहा कि 2019 में पंजाब में पहली बार ड्रग तस्करी के लिए ड्रोन देखे गए थे। तब से ड्रोनों का आकार और ले जाया जाने वाला सामान काफी कम हो गया है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें