फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के होशियारपुर चौक पर बने फ्लाईओवर की हालत खस्ता

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 03 Dec 2025 01:29 PM IST

फगवाड़ा और होशियारपुर के बीच की सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग-344बी के अंतर्गत आती है, जो कि भारतमाला परियोजना का हिस्सा है। यह सड़क फगवाड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से शुरू होकर होशियारपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-503ए पर खत्म होती है। लेकिन जहां यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से राष्ट्रीय राजमार्ग-344बी की तरफ जाने के लिए शुरु ही होती है वहां बने फ्लाईओवर की सड़क पिछले काफी समय से खस्ताहाल है। उसपर इस साल हुई भारी बरसात ने इस फ्लाईओवर की सड़क को भारी क्षति पहुंचायी है जिससे यहाँ वहाँ बड़े बड़े व गहरे खड्डे बन गए हैं। इन खड्डों से गुजरने वाले राहगीर रोजाना गिर कर चोटिल होते हैं लेकिन सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। शायद सरकार यहां किसी बड़े हादसे की इंतजार में है। खासतौर पर दो पहिया वाहन लेकर इस सड़क से गुजरना बहुत चुनौतीपूर्ण है। रोजाना इस सड़क से हजारों वाहन गुजरते हैं लेकिन इस सड़क को ठीक करवाने की जहमत ना राज्य सरकार उठा रही है, ना स्थानीय प्रशासन इस सड़क को ठीक करवाने में कोई दिलचस्पी दिखा रहा है और ना ही राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी इस क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक करवाने के लिए कुछ कर रहे हैं जबकि सरकार वाहन चालकों से ना केवल भारी भरकम रोड टैक्स वसूल रही है बल्कि भारी भरकम टोल टैक्स भी वसूल रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें