फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी केस में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता गिरफ्तार, विदेशी नंबर से दी गई थी धमकी

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 27 Jan 2026 02:32 PM IST

श्री मुक्तसर साहिब के थाना सदर में दर्ज रंगदारी और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक सरकारी कर्मचारी की शिकायत के आधार पर की गई है, जिसे विदेशी मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप कॉल के जरिए रंगदारी की धमकी दी गई थी। शिकायतकर्ता सतनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 33 वर्षों से शिक्षा विभाग में कार्यरत है। उसके अनुसार 27 नवंबर 2024 को स्कूल में ड्यूटी के दौरान उसे एक विदेशी नंबर से कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को बंबीहा गैंग का सदस्य बताया और 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। आरोपी ने पैसे न देने पर शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 3 दिसंबर को भी उसी नंबर से कॉल आने से वह मानसिक रूप से परेशान रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें