फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में रॉयल लीमोज कार शोरूम पर दिनदहाड़े फायरिंग, CCTV से बदमाशों की तलाश जारी

लुधियाना जिले के मुल्लापुर के पास बद्दोवाल इलाके में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब लग्जरी कारों के एक शोरूम पर दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग की गई। बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश रॉयल लीमोज नामक शोरूम के बाहर पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार करीब 10 से 12 राउंड फायर किए गए। इनमें से कुछ गोलियां शोरूम के बाहर खड़ी मर्सिडीज और रेंज रोवर कारों के शीशों पर लगीं, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। फायरिंग के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें