फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में घने कोहरे का कहर, सड़क हादसे में रोडवेज चालक की मौत, तीन दिन के लिए अलर्ट जारी

पंजाब में घने कोहरे का कहर जारी है। मंगलवार को अमृतसर में दृश्यता शून्य, फरीदकोट में 10 मीटर और लुधियाना व पटियाला में 50-50 मीटर दर्ज की गई। फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग स्थित गांव लालचियां के पास हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पंजाब रोडवेज बस चालक की मौत हो गई। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि जसविंदर सिंह (41) फिरोजपुर पंजाब रोडवेज डिपो में चालक था। वह सुबह बाइक पर गुरुहरसहाय की तरफ जा रहा था। जब वह गांव लालचियां के पास पहुंचा तो घनी धुंध में गाड़ी चलाते समय उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल हालत में उसे 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए फिरोजपुर ले जाया गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन पंजाब में बेहद घना कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग के अनुसार 27 दिसंबर से वेस्टर्न हिमालयन रीजन को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। हालांकि यह विक्षोभ कमजोर है, इसलिए इससे पंजाब के मौसम पर कोई ज्यादा असर पड़ने की संभावना फिलहाल नहीं लग रही है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें