फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान: पंजाब के पानी की एक बूंद भी हरियाणा को नहीं

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 31 Mar 2026 06:02 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साफ कहा कि पंजाब के हिस्से के पानी की एक बूंद भी हरियाणा को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने कानूनी लड़ाई लड़कर भाखड़ा नहर के पानी में पंजाब का वह 25 फीसदी हिस्सा वापस हासिल किया है, जो पिछली सरकारों के समय हरियाणा को दिया जा रहा था। पटियाला में रैली को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि अब यह पानी पंजाब के किसानों के हक में लगाया जाएगा। सीएम मान ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग खुद को जल का रक्षक होने का दावा करते हैं, उन्होंने कभी जल संरक्षण पर ध्यान ही नहीं दिया जबकि उनकी सरकार पानी की हर बूंद बचाने पर विशेष ध्यान दे रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के सबसे दूरदराज के हिस्सों तक पानी पहुंचाने के लिए 18,349 नहरों को ठीक किया गया है जिनकी लंबाई 6900 किमी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें