फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अकाल तख्त पर पेश हुए सीएम भगवंत मान,नंगे पांव दरबार साहिब पहुंचे, दिया स्पष्टीकरण

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 15 Jan 2026 03:26 PM IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश हुए। मान सुबह नंगे पैर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और दरबार साहिब में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज को अपने बयानों को लेकर अपना स्पष्टीकरण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह एक सामान्य सिख की तरह नंगे पांव अकाल तख्त साहिब में पेश हुए। उन्होंने अपना स्पष्टीकरण जत्थेदार साहिब को साैंप दिया है। उन्होंने कहा कि ये धारणा बनाई जा रही थी कि भगवंत मान श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता को चुनाैती दे रहे हैं लेकिन उनकी ऐसी नीयत नहीं है। अब सिंह साहिब क्या फैसला लेते हैं, ये बाद में उन्हें बताया जाएगा। वे हर फैसले से सहमत हूं।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें